हादसे में घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत।
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व द्वाबा विकास इंटर कॉलेज के पास हुए हादसे में घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गई। महुली क्षेत्र के नगुआ निवासी राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय राम निहोर का आरोप है कि उसके पिता 16 नवंबर को विदेशी कन्नौजिया निवासी मुड़ियारी के साथ बाइक से बिड़हर घाट की तरफ से घर वापस आ रहे थे। शनिचरा बाजार से आगे द्वाबा इंटर कॉलेज के पास स्कूल बस सामने से तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसके पिता को गंभीर चोटे आई। इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। जबकि विदेशी कन्नौजिया के हाथ की हड्डी टूट गई और अंदरूनी चोटे आई हैं। पुलिस ने इस मामले में नाम-पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।















