प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई से सहम गया गांव।

प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई से सहम गया गांव।

  – पैमाइश के दौरान प्रधानप्रतिनिधि के ललकाने पर बिगड़ा माहौल 

  – प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियो ने युवक की पिटाई के बाद गला दबा कर किया बेहोश 

  – घटना की वीडियो बना रहे पीड़ित के मामा रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मोबाइल छीन कर पोखरे में फेंका

 – पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि और उसके 50 अज्ञात सहयोगियों पर दर्ज किया केस

             ——————————————

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में सोमवार को बाग की जमीन की पैमाईश के दौरान प्रधान प्रतिनिधि और उसके सहयोगियों की दबंगई से पूरा गांव सहम गया। प्रधान प्रतिनिधि के ललकाने से उसके सहयोगियों ने युवक की लात,घूसों व डंडे जमकर पिटाई। इतना ही नहीं युवक का गला दबा दिया। जिससे युवक बेहोश गया। युवक के मामा रिटायर्ड इंस्पेक्टर घटना की वीडियों बना रहे थे और मनबढों ने उनकी मोबाइल छीन कर पोखरे में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि और उसके पच्चास अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।    

सहजनवा थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी संजय दूबे पुत्र स्वर्गीय नर्वदेश्वर दूबे का आरोप है कि सोमवार को लेखपाल ने उसके मामा रिटायर्ड इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौबे को फोन करके बाग की जमीन की पैमाईश के लिए बुलाया। लेखपाल के बुलाने पर मौके पर उनके अलावा सह खातेदार रामसुमेर चौबे,घनश्याम चौबे भी पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वृजेश कुमार अपने परिवार और 50 से अधिक सहयोगियों के साथ गिरोह बंद होकर फौजदारी पर आमदा थे। आरोप है कि वृजेश कुमार के ललकारने पर उनके परिवार और सहयोगियों ने खाते के सहखातेदार उसके मामा रिटायर्ड इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौबे जो घटना की वीडियो बना रहे थे,उसे उक्त लोगों ने जबरिया मोबाइल छीन लिया और पोखरे में फेंक दिया। घटना देखकर वह अपने मामा को वहां से भाग जाने को कहे। इतना सुनते ही प्रधान प्रतिनिध वृजेश कुमार अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और लात घूसों तथा लाठी,डंडे से बुरी तर तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। लोगों ने उसका गला भी दबा दिया। जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। घटना को गांव के तमाम लोगों ने देखा और बीच -बचाव किया। प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई देखकर गांव के लोग सहम गए। आरोप है कि मामा रिटायर्ड इंस्पेक्टर की जो मोबाइल उक्त लोगों ने पोखरे में फेंकी है,उसमें प्रधान प्रतिनिधि वृजेश कुमार के पूर्व के मनबढ़ई और दुर्व्यवहार की वीडियो व फोटो भी कैद थी। वृजेश कुमार मनबढ़ किस्म का है और उसने गांव में गोल बना रखा है और लोगों को डरा धमकाना उसकी फितरत हो गई। पीड़ित संजय दूबे ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

———————————

   भिटहा गांव में जमीन की पैमाईश के दौरान प्रधान प्रतिनिधि पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को मारापीटा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि वृजेश कुमार और अन्य पचासों अज्ञात लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने औ गला दबा कर बेहोश कर देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

— विशाल उपाध्याय,

    एसओ सहजनवा

Previous articleडीएम ने दिलाए संविधान दिवस की शपथ।
Next articleतीन सगे भाई समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here