धोखे से बुला युवक पर किया हमला मुकदमा दर्ज

धोखे से बुलाकर युवक पर किया चाकू से हमला, दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

 

गोरखपुर/सहज़नवा

गीडा थाना क्षेत्र के नोसढ़ स्थित मझवार टोला पर मंगलवार को दो लोगो ने गाव के ही एक युवक को पैसा देने के लिये धोखे से बुलाकर उसपर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे घायल युवक के भाई ने जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहा युवक का इलाज चल रहा है। गीडा पुलिस ने इस मामले में दो लोगो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

नोसढ़ स्थित मझवार टोला निवासी बिरजू मझवार ने गीडा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके भाई संदीप से गाव के ही सुग्रीव पुत्र बाड़ू ने 5 हजार रुपये उधार लिया हुआ था, भाई द्वारा बार बार रुपये की मांग करने के बाद भी सुग्रीव पैसा नही दे रहा था। मंगलवार रात्रि 8 बजे सुग्रीव ने गाव के ही श्रीधर को मेरे भाई संदीप के पास भेजा कि चलो रुपये मिल जाएंगे, उसके बाद संदीप को श्रीधर लेकर चल गया ,थोड़ी देर में पता चला कि मेरे भाई पर सुग्रीव और श्रीधर ने चाकू से हमला कर दिया है , आनन फानन में जब मैं वहां पहुंचा तो मेरा भाई खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था। उसे तत्काल एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। पैसा नही देना पड़े इसलिये सुग्रीव और श्रीधर ने धोखे से मेरे भाई को बुलाकर चाकू से उसके गले पर वार कर दिया।

गीडा पुलिस ने इस मामले में मझवार टोला (नोसढ़) के रहने वाले सुग्रीव पुत्र बाड़ू और श्रीधर के खिलाफ धारा 307,506,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleन्यायालय के आदेश पर दो मामलो में कुल एक दर्जन लोगों पर गम्भीर धाराओ में मुक़दमा दर्ज
Next articleटिन डालने के विवाद को लेकर दो भाइयो में मारपीट, आठ पर मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here