न्यायालय के आदेश पर दो मामलो में कुल एक दर्जन लोगों पर गम्भीर धाराओ में मुक़दमा दर्ज
गोरखपुर/सहज़नवा
सहज़नवा थाना अंतर्गत दो अलग -अलग मामलो में पुलिस के द्वारा मुकदमा नही लिखे जाने के बाद पीड़ितों ने न्यायालय में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सहज़नवा थाने में पुलिस ने मंगलवार को दो पीड़ितों का मुकदमा दर्ज किया है।
पहला मामला सहज़नवा थानां क्षेत्र के सेमरडांडी निवासी लल्लन वर्मा ने कोर्ट में दिए तहरीर में बताया कि उनकी समाधियां चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। 13 दिसम्बर 2022 को चाँदबारी के रहने वाले सन्तोष कुमार और कुसुमलता आये और पायल बिछिया खरीदा पेमेंट के समय 3500 रुपये बकाए रह गए थे। जिसे मांगने पर धमकी दी जाने लगी, 26 दिसम्बर 2022 को सन्तोष, और कुसमुलता अपने अन्य साथियों को लेकर आये और मेरे दुकान में घुसकर तोड़फोड़ किया, और मुझे पीटकर मेरा दाया हाथ तोड़ दिया। चोराहे के लोगो के जुटने पर सभी भाग गए , पीड़ित लल्लन वर्मा का कहना है कि सहज़नवा पुलिस ने इस मामले में मुझे बार बार थाने पर दौड़ाया और मेरा मुकदमा नही लिखा उल्टे विपक्षियों से मिलकर घटना के 20 दिन बाद मेरे ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई, अब न्यायालय के आदेश पर सहज़नवा पूलिस ने आरोपियो कुसुमलता, सन्तोष, मुस्कान ,एकता, और कुछ अज्ञात पर मंगलवार को धार 147,325, 452,323,427,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरे मामले में सहज़नवा थानां अंतर्गत एक गाव की महिला ने न्यायालय में दिए 156 (3) के प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 अप्रैल वर्ष 2020 में उसके पति ने गाव के दो लोगो का झगड़ा छुड़ा दिया था जिसपर खुन्नस खाये मनबढो ने उसी दिन शाम को मेरे पति की अनुपस्थिति मेरे घर मे घुसकर मुझे बेज्जत करने की नीयत से मुझे अर्धनग्न कर दिया, खेत से काम करके लौटे मेरे पति ने जब विरोधियों को ललकारा तो सभी ने उनकी भी पिटाई की। और घर मे रखे 20 हजार रुपये भी लूट ले गए। महिला को भी सहज़नवा थाने और पुलिस के उच्च अधिकारी से न्याय नही मिला ,अब कोर्ट के आदेश पर ग्राम सहरि थानां सहज़नवा के रहने वाले रामअशीष, विदेशी,मिथलेश,गुलशन, पर धारा 354 (ख),392,427,323,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।















