67 समितियों समेत 95 क्रेंद्रों पर भेजी जा रही डीएपी।

67 समितियों समेत 95 क्रेंद्रों पर भेजी जा रही डीएपी।

 

-जिले में जल्द ही दो रैक डीएपी उर्वरक और आएंगी

-267 मीट्रिक टन डीएपी समितियों को हुई है आवंटित

-वितरण व्यवस्था बनाए रखने में सचिवों की मदद करने का किसानों से अपील

———————————————————

संतकबीरनगर।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 1115 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन 67 समितियों समेत 95 बिक्री केंद्रों के लिए सोमवार को किया। रैक प्वाइंट से डीएपी उर्वरक को संबंधित केंद्रों को भेजा रहा है। जिससे किसानों को डीएपी उर्वरक की बिक्री की जा सके। 

   एआर कोआरेटिव आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि 17 नवंबर को रैक प्वाइंट पर 1115 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक प्राप्त हुई है। जिसे डीएम ने 67 साधन सहकारी समितियों, 28 आईएफएफडीसी, डीसीएफ एवं इफ्को बाजार के बिक्री केंद्रों को आवंटित किया है। कुल 95 बिक्री केंद्रों को 250-250 बोरी डीएपी उर्वरक भेजी जा रही है। इससे किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। 13 नवंबर को 1000 मीट्रिक टन डीएपी मिली थी। जिसे 67 समितियों को भेजा गया था। अक्तूबर में 1220 मीट्रिक टन डीएपी मिली थी। जिसे 67 समितियों को भेजा गया था। एआर कोआरेटिव ने बताया कि दो रैक और आने वाली है। जिसमें से कुल 267 मीट्रिक टन डीएपी समितियों को मिलेगी। जिससे समितियों पर डीएपी की कोई कमी नहीं होगी। सचिवों को पारदर्शी ढंग से उर्वरक की विक्री करने का निर्देश दिया गया है। किसानों से अपील है कि जरूरत के हिसाब से निर्धारित मूल्य पर डीएपी की खरीद करें और वितरण व्यवस्था बनाए रखने में सचिवों की मदद करें। जिससे किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो। यदि कहीं वितरण में किसी तरह की दिक्कत आए तो सूचना दें। जांच कराए जाने पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleहोटल में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी किशोर अभिरक्षा में आया।
Next articleट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here