जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाएं और बालिकाएं हो रही सशक्त।
-महिला बीट अधिकारी भ्रमण कर दे रही जानकारी और वितरित कर रही पंपलेट
-मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान में महिलाओं को बना रही सशक्त
————————————————————
उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर
महिला बीट अधिकारी चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, बालिकाओं को शासन की योजनाओं और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देकर सशक्त बना रही है। किसी तरह की महिलाओं पर अत्याचार होने की स्थिति में पुलिस से मदद लेने की सलाह दे रही है।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया गया। प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में बताया। साइबर अपराधों के बारे में साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों आदि के बारे में चर्चा की। शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।















