सड़क दुर्घटना में ब्लॉक कर्मी की मौत ब्लॉक कर्मियों ने दी श्रद्धांजली।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील अंतर्गत पिपरौली ब्लाक मुख्यालय के मुख्य सभागार में मृतक ब्लॉक कर्मी संतोष कुमार भट्ट को बिडीओ आई ए एस शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके दो मिनट का मौन रख करके समस्त ब्लॉक कर्मियों ने भाव भिनी ने श्रद्धांजलि दी।
बताते चले कि पिपरौली ब्लाक के ब्लॉक कर्मी संतोष कुमार भट्ट तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत थे ।मंगलवार की शाम ब्लॉक से घर जाते समय गीडा थाना के बरहुआ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। मुलतह यह पाली ब्लॉक के कुंडा गांव के थे तथा वर्तमान समय में शाहपुर थाना के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास रहा करते थे।
इस अवसर पर एडियो पंचायत अरविंद कुमार सिंह, एडिओ आईएसबी, संजय कुमार दुबे, अजय कुमार जायसवाल, समीर कुमार यादव ,अजय यादव, चंद्र प्रकाश,यादवेंद्र, सचिन ,रामप्रीत, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















