बाजारों में छठ पूजा सामग्री खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ ।
छठ पूजा घाटो के सजावट की तैयारी अंतिम चरण में
सहजनवां। गोरखपुर
सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ महापर्व पर बुधवार को महिलाएं खरना रखीं। नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण ईलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों में पूजा की तैयारियों पूर्ण करने में लगे हुए है। अर्घ्य के लिए पूजा घाटों को सजाने की तैयारी भी अंतिम दौर में चल रही है। छठ पूजा को देखते हुए पूरा बाजार फल आदि की दुकानों से पट गया है। नगर पंचायत की सड़कें तो फलमंडी में तब्दील हो गई हैं, वहीं पूजा सामग्री की दुकानों की भी नगर में भरमार है।
छठ पूजा के लिए बाजार पूरी तरह तैयार हो गया है। सहजनवां तहसील मुख्यालय के बाजार से लेकर गांव के छोटे से कस्बे में लगभग सभी जगह फल और पूजन आदि के सामानों की दुकानें पूरी तरह सज गई हैं। जिस तरह दुकानों की बाजार में अधिकता है उसी सापेक्ष ग्राहकों भी अधिक भीड़ उमड़ रही है। छठ पूजा के लिए घाटों को सजाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ पूजा के लिए बाजार में वैसे तो लोग सभी प्रकार की खरीदारी करते दिख रहे हैं पर गन्ना कोशी व कपड़ा की खरीदारी चरम पर हैं। गन्ना तथा कोशी सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूर पर बेची जा रही है। बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी।
नारियल, माटी फल व गागल पर भी रूझान
सहजनवां गुरुवार को पहला अर्घ्य के कारण लोग अभी केला, संतरा आदि फल खरीदने में थोड़ा परहेज करते दिख रहे हैं तो नारियल, माटी फल, अननाश व गागल, बड़ा नीबू खरीदने के प्रति रूझान में तेजी दिखा रहे हैं। इन दुकानों पर लोग मोलभाव करते भी दिखे। इसके अलावा दउरा खरीदने के लिए भी लोग पहुंचे। दुकानों पर छठ का सामान खरीदने के लिए तांता लगा है।















