यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस 697 वाहनो का किया चालान।

यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस 697 वाहनो का किया चालान।

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार व शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में यातायात माह के अन्तर्गत आम- जनमानस को जागरूक करने हेतु यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट्स का वितरण किया गया व नो पार्किंग में खड़े 105 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 02 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी व लाउडहेलर के माध्यम से बताया गया कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें। साथ ही शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 697 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 27000/- जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।

Previous articleट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल।
Next articleकुक डु कू रेस्टोरेंट का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here