दीयो की रोशनी से जगमग हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और उप जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप सिंह ने मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन कर जलाएं दीप
खिलाड़ियों ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर । दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार की शाम के करीब छह बजे दीप जलाकर खुशियां मनाई गई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने स्टेडियम में माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा – अर्चना के बाद दीप जलाया और सभी के सुख, समृद्धि की कामना की। वही खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जमकर मस्ती की और खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का भी संकल्प लिया ।
दीपावली पर्व को लेकर खिलाड़ियों ने एक दिन पहले से ही स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी थी । जिसे आज देर शाम पूरी तरह से करीब एक हजार दीयों से सजा दिया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने स्टेडियम में विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे आकृतियों वाले रंगोली को भी तैयार किया । डीएम महेंद्र सिंह तंवर और उप जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप सिंह ने स्टेडियम में वैदिक रीति रिवाजों का अनुपालन करते हुए मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की । इसके बाद उन्होंने दीप जलाया । वही खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम में दीया और मोमबत्ती जलाकर स्टेडियम को जगमगा दिया । इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि दीपावली का पर्व रोशनी फैलाने के साथ ही जीवन में खुशियां लाता है। धनतेरस और दीपावली पर्व की पूर्व संध्या होने के कारण मेरे पीछे का यह नजारा मिनी दीपोत्सव की तरह नजर आ रहा है । भविष्य में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन हो और जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सके इसलिए उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं । डीएम ने समस्त जनपद वासियों को दीपावली पर्व, भैयादूज और गोवर्धन पूजा आदि की शुभकामनाएं भी दी ।कहा कि खुशनुमा माहौल में दीपोत्सव का यह पर्व मनाएं । इस मौके कोच मनोज कुमार यादव, रितेश यादव, राकेश कुमार, अजय आदि मौजूद थे ।















