दो मसाज सेंटरों पर पुलिस का छापा , 20 संदिग्ध हिरासत में ।
संत कबीर नगर । संतकबीरनगर जिले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के दो मसाज सेंटरों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों मसाज सेंटरों से 11 संदिग्ध युवतियों और नौ युवकों को हिरासत में लिया है । इसके अलावा पुलिस ने भारी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किया है । पकड़े गए लोग संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले के बताए जा रहे हैं । पुलिस ने यह कार्रवाई मसाज की आंड़ में अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना पर की है । वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से मसाज सेंटरों व संचालकों में हड़कम्प मच गया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों को महिला थाने पर ले गई और गहनता से पूछताछ कर रही है । मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या मुहल्ले और नेदुला बाईपास का बताया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मसाज सेंटर मड़या मुहल्ले व नेदुला चौराहा खलीलाबाद पर दबिश दी गई। जिसके काउंटर पर एक युवक और तीन महिलाएं व दो अन्य युवक मिले। इसके अलावा कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली। इसी तरह मसाज सेंटर पर दबिश दी गई। यहां काउंटर पर दो युवक मिले। जबकि चार संदिग्ध युवक और आठ संदिग्ध महिलाएं व कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में संतकबीरनगर और गोरखपुर के रहने वाले है। जांच -पड़ताल और प्रथम दृष्टया पूछताछ में बॉड़ी मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। वैसे गहनता से जांच करके इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।















