पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को कैंपियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को कैंपियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र गोपालगंज उर्फ हरनामपुर भरोहिया टोला में बुधवार को रात्रि में दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को कैंपियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। गोपालगंज उर्फ हरनामपुर भरोहिया टोला में बुधवार रात दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में कांस्टेबल बबलू यादव की तहरीर पर नौ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर बृहस्पतिवार को विभिन्न धाराओं मु0अ0सं0 701/24 धारा 191(2),191(3),121(2), 109,132, 125,265 भा0न्या0सं0 व 7 सीएलए एक्ट 

में कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने हमला करने के मुख्य आरोपी रवि पुत्र रमेश निवासी ग्राम गोपलापुर उर्फ हरनामपुर टोला भरुहिया थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर

शनि पुत्र रमेश निवासी ग्राम गोपलापुर उर्फ हरनामपुर टोला भरुहिया थाना कैम्पियरगंज 

 विकास पुत्र रमेश निवासी ग्राम गोपलापुर उर्फ हरनामपुर टोला भरुहिया थाना कैम्पियरगंज 

 गिरजा देवी पत्नी रमेश निवासी ग्राम गोपलापुर उर्फ हरनामपुर टोला भरुहिया थाना कैम्पियरगंज गिरफ्तार किया।

मालूम हो कि बुधवार रात गोपालगंज उर्फ हरनामपुर भरोहिया टोला में शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राहुल निषाद को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला बोल दिया था, जिसमे सिपाही अजीत और प्रशिक्षु एसआई सचिन का सिर फट गया था। इस मामले में कांस्टेबल बबलू यादव ने राहुल निषाद, प्रियंका, प्रीति, जनार्दन, रवि, शनि, विकास, गिरजा देवी समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार को गिरफ्तार किया।

आरोपी राहुल पर इससे पहले भी चार केस दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव डेरा डाल दिया था जिसका नतीजा रहा की मुख्य आरोपी को सिलेंडर करना पड़ा और तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना में घायल एसआई अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सिपाही का इलाज अभी चल रहा है। आरोपियों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार की गिरफ्तारी हो गई है। बहुत जल्द सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Previous articleUP में नये IPS की एंट्री !! 
Next articleदो मसाज सेंटरों पर पुलिस का छापा , 20 संदिग्ध हिरासत में ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here