राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

महिला बंदियों से मुलाकात कर वितरित किया फल

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को दिया ट्राई साइकिल व खिलौने

गोरखपुर। श्रीमती चारू चौधरी, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश, ने जिला कारागार गोरखपुर का निरीक्षण किया। उनके द्वारा पाकशाला, लाईब्रेरी, अस्पताल तथा महिला बैरक का भ्रमण किया गया। महिला बन्दियों को फल वितरित किया गया। उनके साथ रह रहे बच्चों को ट्राई साईकिल तथा खिलौने वितरित किये गये। महिला बन्दियों की समस्याएँ पूछी गयी। उन्होनें सिलाई उद्योग, टेराकोटा उत्पाद आदि का निरीक्षण किया तथा महिला बन्दियों को सशक्त करने हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाए जाने की जरूरत पर जोर दिया जिससे बाहर जाकर वे अपने को स्वावलम्बी बना सकें व मुख्य धारा से जुड़ सके। उनके द्वारा कारागार की हरियाली, साफ-सफाई व टेराकोटा उत्पादों की प्रंशसा की गई। डा० डालीनी करमचन्दानी, बन्दना गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष महिला, भाजपा, सरोज सिंह मण्डल अध्यक्ष, गगहा, भाजपा, रानी मिश्रा, महामंत्री महिला, महानगर, रेखा मोदनवाल, शिवानी मोदनवाल, डा० वी०पी० गोरखपुरी, राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर नरेश कुमार उप कारापाल विजय कुमार, उप कारापाल अमिता श्रीवास्तव, अजीत सिंह प्रधान, कंचन त्रिपाठी, एवं कारागार के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ० विनय राय ने निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया।

Previous articleमायके में गई महिला की आमी में डूबने से मौत.
Next articleविसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए _नगर आयुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here