मायके में गई महिला की आमी में डूबने से मौत.

मायके में गई महिला की आमी में डूबने से मौत.

-नित्य क्रिया के लिए आमी नदी के किनारे गई थी

-पैर फिसल जाने से नदी में गिरी और डूबने से मौत हो गई

-बखिरा क्षेत्र के फेउसी गांव की रहने वाली थी महिला

-मछुआरों ने निकाली लाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम हाऊस भेजवाया

—————————————————-

 संतकबीरनगर….

बखिरा क्षेत्र के चंदनी में मायके में गई एक महिला की मंगलवार को आमी में डूबने से मौत हो गई। महिला नित्य क्रिया के लिए आमी नदी के किनारे गई थी और उसी दौरान पैर फिसल जाने से नदी में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 

   चौकी इंचार्ज बखिरा विनोद यादव ने बताया कि फेउसी गांव की रहने वाली कौशिल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रामभजन का क्षेत्र के चंदनी गांव में मायका है। कौशिल्या करीब तीन महीने से मायके में रह रही थी। मंगलवार की भोर में वह नित्य क्रिया के लिए चंदनी गांव के पास से होकर गुजरी आमी नदी के किनारे गई थी। उसी दौरान पैर फिसल जाने से वह आमी नदी में गिर गई और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद मछुआरे आमी नदी में मछली पकड़ने गए तो नदी में उतराता महिला का शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया। पोस्टमार्टम हाउस आए इकलौते बेटे दिवाकर भारती मां की मौत से गमगीन थे।

Previous articleसूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।
Next articleराज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here