जिला अस्पताल में दवा कराने पहुंच रहे मरीज, उचक्के साफ कर रहे पॉकेट।

जिला अस्पताल में दवा कराने पहुंच रहे मरीज, उचक्के साफ कर रहे पॉकेट।

-दवा कराने आए महुली क्षेत्र के एक मरीज के पॉकेट से 12 हजार रुपये हुआ चोरी
-बखिरा क्षेत्र के एक महिला मरीज के पति के पॉकेट से पैसा समझ उचक्कें उड़ाए कागजात
-15 दिन पूर्व एक महिला मरीज के साथ भी हुई थी वारदात,सिपाहियों ने दिया था किराया
-जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड मौजूद, फिर भी बढ़ रही पॉकेटमारी की घटनाएं
———————————————————————
संतकबीरनगर,
जिला अस्पताल में दवा कराने आए दो मरीजो का पॉकेट उचक्कों ने मार दिया। एक मरीज की उचक्कों ने जहां 12 हजार रुपये नकदी उड़ा दी, वहीं दूसरे मरीज का आधार, कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस व वोटर आईकार्ड चुरा ले गए। पीड़ितों ने कलक्ट्रेट पुलिस चौकी पर सूचना दी तो पुलिस कर्मी ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। वैसे जिस जगह अस्पताल में वारदात हुई, उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
महुली क्षेत्र के टुंगपार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार पुत्र लालमन ने बताया कि वह दवा कराने जिला अस्पताल सोमवार को आए थे। उन्हें खांसी, सांस फूलने और बुखार की शिकायत है। वह दवा काउंटर और एक्स-रे लेने गए थे। इन्हीं दोनों जगहों में से कहीं उचक्के ने उनके पॉकेट से 12 हजार रुपये नकदी उड़ा दिया। उनके पास घर जाने के लिए किराया तक नहीं बचा है। इसी तरह बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर के रहने वाले मनोज कुमार यादव पुत्र शुभकरन यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुसुम यादव की दवा कराने जिला अस्पताल आए थे। उचक्के ने उनके पॉकेट से ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड आदि चुरा लिया। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो कलक्ट्रेट पुलिस चौकी पर शिकायत की। सूचना पर कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वैसे अस्पताल में आए मरीज चर्चा कर रहे थे कि जिला अस्पताल में कुछ सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी है, बावजूद इसके आए दिन जिला अस्पताल में ऐसी घटनाएं घट रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व एक महिला दवा कराने आई थी, उसके साथ भी उचक्कों ने इसी तरह की घटना की थी।

Previous articleशटरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा।
Next articleसमय माता मंदिर दर्शन करने आई महिला की सोने की चेन चोरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here