शटरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा।

शटरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा।

संतकबीरनगर

खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में शटरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। पीड़ित परिजन भी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंच गए। 

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सियरा सांथा गांव निवासी विशाल (22) पुत्र सर्वजीत सोमवार को शहर के बरदहिया बाजार में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग करने गए थे। उसी दौरान विशाल करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग झुलसे मजदूर को मरहम लगाए और तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने झुलसे मजदूर को उपचार शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक मजदूर काफी झुलस गया है।

Previous articleबच्चियो के बार बार शिकायत पर प्रधानाचार्य ने थाना में दी तहरीर ।
Next articleजिला अस्पताल में दवा कराने पहुंच रहे मरीज, उचक्के साफ कर रहे पॉकेट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here