इनर व्हील क्लब दिवाली प्रदर्शनी में महिलाओं ने की जम कर ख़रीदारी।

इनर व्हील क्लब दिवाली प्रदर्शनी में महिलाओं ने की जम कर ख़रीदारी।

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इनर व्हील द्वारा आयोजित की गई एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी । प्रदर्शनी में देवी-देवताओं के पोशाक, महिलाओं के कपड़े, ज्वैलरी, घर की साज सज्जा के सामान, कास्मेटिक्स इत्यादि के स्टाल पर ख़रीदारी के लिए दिन भर महिलाओं का ताँता लगा रहा । ख़ास बात यह रही कि स्टाल लगाने वाली सभी महिला उद्यमी ही थीं व इस कार्यक्रम के आयोजन से नारी सशक्तिकरण का भी एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत होता है । श्रद्धा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, कविता चड्ढ़ा, नमिता चड्ढा, ऋतु गोयल, अर्चिता गोयल, नंदिनी गुप्ता आदि ने अलग अलग स्टाल लगाए । कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब की वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रहरि , सचिव ज्योतिका बिस्वास, पूर्व अध्यक्षा सरिता जैन व वंदना गुप्ता, आईएसओ अनीता अग्रवाल, मण्डल कॉर्डिनेटर डॉ सोनी सिंह व क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Previous articleअधिकारी त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन कराये_ डीएम
Next articleUP में तीन IAS अफ़सरों के तबादले !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here