अधिकारी त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन कराये_ डीएम

अधिकारी त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन कराये_ डीएम

कानून व्यवस्था का शतप्रतिशत अनुपालन कराया जाये शान्ति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों से शक्ति से निपटा जाये_डीआईजी

 

गोरखपुर । जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा है कि सभी अधिकारी त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन कराये। कानून व्यवस्था का शतप्रतिशत अनुपालन कराया जाये शान्ति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों से शक्ति से निपटा जाये। उक्त निर्देश डीआईजी आनन्द कुलकर्णी एवं जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन सभागर में दशहरा पर्व एवं मूर्ति विर्सजन को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन्न के लिये आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। उन्होंने कहा कि विर्सजन मार्गो पर सी.सी. टीवी कैमरे भी लगवाय जायेे। जिलाधिकारी ने साफ सफाई, विद्युत/जलापूर्ति अनवरत बनाये रखने तथा जर्जर/ढीले तार एवं पोल को प्रमुखता के आधार पर ठीक करने के साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिये।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने कहा कि जनता की सकुशलता हेतु पुलिस निरन्तर तत्पर है, सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कही कोई भी समस्या हो तो तत्काल अवगत कराये ताकि उसका त्वरित निराकरण कराया जा सके। ।इस मौके पर, अपर जिलाधिकारी गण एसपी सिटी, सीओ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Previous articleकलवारी पुलिस व स्वाट टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता।
Next articleइनर व्हील क्लब दिवाली प्रदर्शनी में महिलाओं ने की जम कर ख़रीदारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here