मंगेतर ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध,अब फोन पर शादी से किया इनकार।

मंगेतर ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध,अब फोन पर शादी से किया इनकार।

  – वर्ष 2022 में दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी सगाई 

  – शहर के एक होटल में नशीली दवा खिलाफ दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाने का आरोप 

  – शादी से मुकरने पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

  – एसपी ने एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश

  —–

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर।बेलहर क्षेत्र की एक युवती से रिश्ता तय होने पर मंगेतर ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब फोन पर शादी करने से मना कर दिया। ऐसा आरोप युवती ने लगाते हुए सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दी। वर्तमान में मंगेतर के विदेश में होने की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।    

बेलहर क्षेत्र की पीड़ित युवती का आरोप है कि बखिरा क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक से उसकी शादी दोनों परिवारों की सह तय हुई थी। तीन फरवरी 2022 को सहजनवा के एक मैरेज हाल में उसकी सगाई हुई थी। आरोप कि शादी तय होने की बात कह कर आरोपी युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाया। युवक उसे लेकर खलीलाबाद के एक होटल में गया और नशीली दवा खिलाकर उससे दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोपी युवक कई बार उसके गांव आया था और आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर वायरल करने धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता और शादी करने का वादा करता था। आरोप है कि वह गभर्वती हो गई तो जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। उसके परिवार वाले शादी की तिथि तय करने की बात करते है तो टाल मटोल करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2024 को फोन पर काल करके आरोपी युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया। अब उसकी ममेरी बहन से शादी करने की बात कर रहा है। आरोपी का भाई भी उसे शादी का दबाव बनाने पर धमकी देता है। आरोपी वर्तमान में विदेश चला गया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने एसओ बेलहर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। केस दर्ज होने पर आरोपी युवक के खिलाफ लुक आउट सकुर्रलर भी जारी कराए जाने की बात कहीं।

Previous articleहत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।
Next articleसदर विधायक अंकुर तिवारी सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here