हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने हत्या मामले के दो आरोपियों के खिलाफ सोमवार की देर शाम गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि संगम निवासी नंदौर बखिरा, और विजय निवासी पिपरा बोरिंग दुधारा, हाल मुकाम नंदौर बखिरा का एक संगठित गिरोह है। जिसका गैंग लीडर संगम है। यह गैंग आर्थिक भौतिक लाभ के लिए अपराध करता है। भय से इनके खिलाफ लोग मुकदमा दर्ज कराने या गवाही देने से कतरा जाते है। गैंग लीडर संगम और सदस्य विजय के खिलाफ हत्या,षडयंत्र,आर्म्स एक्ट का केस है। जिसमें सात अगस्त को ही आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित हो चुका है। इनके आपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।















