तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू, छात्रा की मौत।

तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू, छात्रा की मौत।

पिपरौली/गोरखपुर

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ चौकी अंतर्गत बरहुआ गांव निवासी अंकिता यादव 22 स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर ही थी कि इस दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर जो कि संतकबीरनगर से गोरखपुर की ओर जा रही कार नें ठोकर मार दी अंकिता की मौक़े पर ही मौत हो गई इतने में ही कार की गति तेज होना के नाते डिवाइडर से टकरा गई जिससे कि कार के परखच्चे उड़ गए इस घटना को देख कर वहाँ भारी भीड़ जमा हो गइ मौक़े पर ग्रामीणों नें कार सवार को पकड़पर पुलिस के हवाले कर दिया चौकी इंचार्ज पिपरौली रुपेश पाल सिंह नें सिपाहियों के साथ जमा भीड़ को हटाकर रास्ता चालू कराया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है अंकिता के पिता शिव शंकर यादव रो रो कर कह रहे थे पुत्री अंकिता बहुत ही होनहार थी। अंकिता चार बच्चों में सबसे बड़ी थी एक बहन और दो भाई को छोड़ गई। कार सवार में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Previous articleजर्जर बिजली के पोल पर चल रही एचटी सप्लाई,हादसे की आशंका।
Next articleबदलते मौसम में सेहत का रखें ख्याल ,नहीं तो आ जाएंगे बीमारियों के चपेट में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here