जर्जर बिजली के पोल पर चल रही एचटी सप्लाई,हादसे की आशंका।

जर्जर बिजली के पोल पर चल रही एचटी सप्लाई,हादसे की आशंका।

सहजनवा। गोरखपुर 

सहजनवा तहसील उपकेंद्र पर आयी 33 हजार के एचटी सप्लाई में लगे लोहे के पोल जर्जर हो गये। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने पोल की मरम्मत कराने की मांग किया है।

       सहजनवा तहसील उपकेंद्र के लिए हाइवे के बगल से 33 हजार की सप्लाई लोहे के पोल पर गयी है।पोल नीचे जर्जर हो गये है।जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय रामप्रकाश,विशाल कुमार,उमेश शर्मा,अभयप्रकाश,कृष्ण मोहन समेत अन्य ने बताया एसटी सप्लाई में लगे चार लोहे के पोल नीचे से जर्जर हो गये है।जिसके कारण कभी हादसा हो सकता है।तेज हवा व बरसात में पोल गिरने का डर बना हुआ है।राहगीर व स्थानीय लोग खतरा महसूस कर रहे है।लोगों ने पोल की मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने कहा जानकारी है। जल्द ही पोल का मरम्मत कराया जायेगा।

Previous articleप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पी एम आवास लाभार्थियों को सौपी चाबी।
Next articleतेज रफ्तार कार हुई बेकाबू, छात्रा की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here