प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पी एम आवास लाभार्थियों को सौपी चाबी।
गोरखपुर/सहजनवा।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मंगलवार सहजनवा ,पाली व पिपरौली ब्लाक पर साफ-सफाई के बाद सभागार में पीएम आवास के लाभार्थियों को चाभी सौंपी गयी।
सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लाक प्रमुख ई.शशिप्रताप सिंह व बीडीओ बृजेश यादव ने सात लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपा। पिपरौली में प्रमुख दिलीप यादव व बीडीओ राकेश शुक्ल ने 21लाभार्थियों को चाभी सौंपी।सहजनवा में बीडीओ सत्यकाम तोमर ने 13लाभार्थियों को चाभी सौंपा। प्रमुख और बीडीओ समेत अन्य ब्लाक कर्मीयों ने ब्लाक परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता की शपथ लिया।बीडीओ ने कहां 17से 2अक्टूबर तक सफाई अभियान के तहत गावों में सफाई अभियान चलेगा।जिसमें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जायेगी।
इस दौरान एडीओ पंचायत धर्मेन्द्र कुमार,प्रधान विश्वजीत सिंह, राम सिंह,दिनेश जायसवाल,सचिव अरविंद कुमार,धनेंद्र सिंह,विजय मौर्य,मनोज राज,रामपलट यादव,अभिनाश यादव,उपेंद्र समेत अन्य मौजूद रहें।















