होम्योपैथिक फार्मेसी की छात्रा व महुआपर गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला।

होम्योपैथिक फार्मेसी की छात्रा व महुआपर गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

गोरखपुर।सहजनवा।

सहजनवा थाना क्षेत्र के बङगों में होम्योपैथिक फार्मेसी की छात्रा व महुआपार में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

   थाना क्षेत्र के बङगो निवासी हरिराम की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका घघसरा कस्बा स्थित एक कालेज से होम्योपैथिक फार्मेसी की पढाई कर रही थी।परिजनों के अनुसार सुबह खाना खाने के बाद बङी बहन घघसरा स्थित ब्यूटी पार्लर चली गयी।मां पिता के साथ डुमरी मायके चली।घर पर प्रियंका अकेली थी।तभी लखनऊ से छोटे भाई ने प्रियंका के नम्बर पर कई बार फोन किया लेकिन फोन नही उठा।फिर पिता को फोन कर बोला की प्रियंका फोन नहीं उठ रहा है।पिता के फोन करने पर उनका फोन नहीं उठा तब पिता घघसरा बङी बहन डाली को फोन कर घर जाने को कहां।घर पहुंचने पर देखा की कमरे प्रियंका का शव छत की कुंडी में फंदे पर लटक रहा है।उसके तत्काल परिजन व पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के शव पीएम के लिए भेज दिया।पिता का कहना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक फोन कर परेशान करता।प्रियंका छः बहनों में सबसे छोटी थी।उधर सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार धर्मेंद्र की बीस वर्षीय पुत्री आंचल का सहजनवां थाना क्षेत्र के महुआपार निवासी उमेश से प्रेम प्रसंग चलता था। करीब एक वर्ष पहले मंदिर में उमेश और आंचल ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उमेश के साथ महुआपार में रहने लगी। मंगलवार की सुबह आंचल के मायके वालों ने पीआरवी को आंचल का शव फंदे से लटकने की सूचना दी।सूचना पर एसओ व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।

एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया छात्रा व विवाहिता का शव पीएम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट व परिजनों के तहरीर पर आगे कारवाई की जायेगी।

Previous articleभगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विधि विधान से की गयी पूजा।
Next articleप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पी एम आवास लाभार्थियों को सौपी चाबी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here