मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सीआरओ ने दिलाई शपथ।

मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सीआरओ ने दिलाई शपथ।

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य राजस्व अधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट पर्यटन भवन पर दिलाई शपथ। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव 22 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश प्रांतीय संप्रेक्षक विनय कुमार सिंह एवं मंडल मंत्री अश्वनी कुमार दुबे की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी ने सर्वसम्मति से मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर के पदाधिकारियों चुना था जिनका आज नवीन कलेक्ट्रेट पर्यटन भवन पर शपथ मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रथम उपाध्यक्ष रितेश कुमार शर्मा मंत्री विश्वेश शुक्ला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री संतोष कुमार निषाद संगठन मंत्री शिवकुमार मौर्य संप्रेक्षक सत्य प्रकाश दुबे संस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री रविंद्र नाथ पांडे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया मुख्य राजस्व अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कलेक्ट्रेट के समस्त कार्यों को समय वध तरीके से बिना गोपनीयता भंग किए निस्तारण कराने में अपना अहम योगदान देंगे शपथ ग्रहण के दौरान एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा उप जिला अधिकारी दीपक सिंह उप जिला अधिकारी आरती साहू सहित कलेक्ट्रेट के समस्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleजिंदगी झोलाछाप डॉक्टर के हाथ में मत दे।
Next articleअजब गजब भीख नहीं देने पर चाकू से किया हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here