सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।

 

गोरखपुर। प्रादेशिक विकास सेवा के अधिकारी रहे शंभूनाथ तिवारी ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला व महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री व जनपद के प्रभारी सुरेश खन्ना की उपस्थिति में सदस्यता ली। उनके अलावा साढ़े चार सौ से अधिक लोग सदस्य बने।

बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। शंभूनाथ तिवारी कुछ माह पहले शामली के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह कई वर्षों तक गोरखपुर में भी विकास विभाग में कई पदों पर तैनात रहे हैं। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवरिया के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के अलावा गोरखपुर के सांसद रविकिशन, विधायक फतेहबहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष व गोरखपुर के संगठन प्रभारी सलिल विश्नोई व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।

Previous articleससुर व देवर पर लगाया दुष्कर्म आरोप । पति के खिलाफ दिया मारने पीटने की तहरीर।
Next articleयूपीआई से धोखाधड़ी कर 86 हजार निकालने वाला गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here