ससुर व देवर पर लगाया दुष्कर्म आरोप ।
पति के खिलाफ दिया मारने पीटने की तहरीर
गोरखपुर/सहजनवां।
चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर और देवर पर दुष्कर्म करने तथा पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी मई 21 में सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पति के मुंबई जाने पर देवर अश्लील हरकतें करता था और एक दिन दुष्कर्म भी किया। स्वजनों से शिकायत करने पर चुप रहने की धमकी दिए। इसी बीच ससुर ने भी दुष्कर्म किया तो पति से शिकायत की, जिसपर पर पति मुंबई लेकर चला गया लेकिन वहां भी आए दिन मारपीट की जा रही थी। 23 अगस्त को बुरी तरह से पीटा गया, जिससे गंभीर चोट लगी है। पिता के साथ घर आने पर देवर अपने दो सहयोगियों के साथ नवजात शिशु को छीनने लगा लेकिन राहगीरों के इकठ्ठा होने पर भाग गया।
इस संबंध में एसओ सहजनवा विशाल उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी















