जिम्मेदारों की अनदेखी गड्ढे युक्त सड़कों पर चलने को मजबूर है, लोग।

जिम्मेदारों की अनदेखी गड्ढे युक्त सड़कों पर चलने को मजबूर है। लोग

गोरखपुर/सहजनवां।

शासन की कोशिश के बाद भी जिम्मेदार समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। तहसील का बेलौरा माड़र मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर कदम कदम पर जानलेवा गड्ढे बन चुके है मगर अफसर अंजान बने है। मरम्मत कार्य नहीं होने से जनता में आक्रोश भी पनप रहा है। 

सूबे की सरकार विकास को लेकर काफी गंभीर है और सड़कों का जाल बिछा कर जनता को सुविधाएं दे रही है। शासन के तरफ से विकास के लिए धन की पर्याप्त व्यवस्था के बाद भी जिम्मेदार अफसर मनमाने तरीके से कार्य कर रहे है। पाली ब्लाक क्षेत्र के बेलौरा माड़र मार्ग से सिसई, भक्सा मटियारी, मटियारा, खड़िया समेत दो दर्जन गांवों के लोगों का हर रोज आना जाना लगा रहता है। पिछले एक वर्ष से मार्ग की हालत जर्जर चल रही है। तनय त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, प्रधान विकेश साहनी, राजू सिंह, पवन यादव, धर्मदेव त्रिपाठी आदि ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के कारण गड्ढे में पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई राहगीर गिरकर घायल भी हो चुके है। अफसरों से शिकायत के बाद भी मार्ग का मरम्मत नहीं कराया गया है।

इस संबंध में एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि मार्ग की मरम्मत के लिए पत्र भेजा जायेगा।

Previous articleदो हैवी वाहनों के आमने सामने के टक्कर से चालक समय तीन की मौत, एक घायल का मामला सामने आ रहा है जाने मामला।
Next articleपीड़ित की तहरीर पर जलसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here