पीड़ित की तहरीर पर जलसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
गोरखपुर। सहजनवां।
गीडा थाना क्षेत्र के हरैया में जालसाजों ने एक किसान की भूमि को दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर अपने नाम से बैनामा करा लिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज की है।
गीडा थाना क्षेत्र के तालनवर निवासी विदेशी पुत्र राम लखन ने नवंबर 12 में हरैया निवासी सिरतापी देवी से करीब 17 डिसमिल भूमि खरीदा था। आरोप है कि चकबंदी के बाद गांटा अलग हो कुछ भू माफिया जमीन को औने पौने दामों पर खरीदने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बीच एक जनवरी 24 को आरोपितों ने दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर गलत तरीके से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करा लिया। इतना ही नहीं बल्कि गवाही में फर्जी तरीके से बेटे अर्जुन का नाम दर्शाया गया है। प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर सुरेश यादव निवासी गरौना तथा जुनैद अली निवासी बिछिया जंगल तुलसीराम तथा मनोज कुमार बिछिया के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।















