भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत आज से।

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत आज से।

 

गोरखपुर। सोमवार से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान एवं सात सितंबर को फर्टिलाइजर स्थित सैनिक विद्यालय में होने वाले लोकार्पण समारोह, जिसमें उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे, इसको लेकर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर तैयारी बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यता हमारे संगठन की आत्मा है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता आम लोगों से भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को गौरव है कि यह पार्टी दुनिया की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में जब अधिक सदस्य होंगे तो पार्टी अधिक मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी आज से अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ कर रही है। भारतीय जनता पार्टी आज 18 करोड़ से भी अधिक सदस्य संख्या के साथ पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी और पहचानी जाती है। 

Previous articleमहिला केयर टेकर ने ग्राम प्रधान को जमकर पीटा। पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा खानिमपुर गांव की घटना
Next articleIPS अभिषेक वर्मा -SP GRP आगरा बनाये गये !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here