महिला केयर टेकर ने ग्राम प्रधान को जमकर पीटा।
पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा खानिमपुर गांव की घटना
गोरखपुर। गीडा। पिपरौली ब्लॉक के खानिमपुर के प्रधान सर्वजीत साहनी और गांव की ही सार्वजनिक शौचालय की केयर टेकर पूनम यादव के बीच पंचायत भवन में बैठक के दौरान जमकर मारपीट हुई। केयर टेकर ने प्रधान को जमकर पीटा। गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया। दोनों पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि रविवार को दिन में चार बजे के करीब पंचायत भवन पर समूह की महिलाओं की बैठक चल रही थी। इसी बीच शौचालय की केयर टेकर पूनम यादव पं चायत भवन पहुंची और बैठक बंद करा दी गई। जब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो केयर टेकर ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया गया।
जबकि केयर टेकर का कहना है कि बिना उनकी जानकारी के बैठक करके उन्हें हटाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा था। जब उसने हटाने का कारण पूछना चाहा तो प्रधान ने उसे गालियां दीं। जब उसने इसका विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने बाल खींचकर घसीटा।















