कोलाज प्रतियोगिता में येलो हाउस रहा अव्वल।
-सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के 9वीं से 12 तक छात्र-छात्राओं ने कोलाज प्रतियोगिता हुई
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बुधवार कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे येलो हाउस प्रथम स्थान पर रहा। वही ब्लू हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर ग्रीन हाउस और चौथे स्थान पर रेड हाउस रहा। छात्र-छात्राओं ने कोलाज के माध्यम से कोलकाता में हुई घटना को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया।
प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी हाउस को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि मातृशक्ति की सुरक्षा बेहद जरूरी है। जिस तरीके से कोलकाता में बेहद शर्मनाक घटना घटी है। इसमें सरकार को संज्ञान लेते हुए बारीकी से जांच करते हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और सभी लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हो सके। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहाकि छात्रों ने बेहतर कोलाज बनाया है। कोलकाता की घटना को चित्र के माध्यम से दर्शाया है। लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के लिएआगे आना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बबिता पांडेय, तपस्यारानी सिंह, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।















