देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने सीएम योगी आदित्यनाथ जी ।
गोरखपुर। लखनऊ। एक मीडिया समूह के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। देशभर में लगभग 1.36 लाख से अधिक लोगों के बीच हुए सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी को बेस्ट सीएम माना है। इस सर्वे में उन्हें लगातार तीसरी बार देश का बेस्ट चीफ मिनिस्टर चुना गया है।
सर्वे में देश के 30 राज्यों की जनता ने योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा वोट दिए जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 13.8 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय माना और 9.1 प्रतिशत मतों के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन हैं और पांचवें नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं। सर्वे में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लोगों ने पसंद किया है।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम करने वाले सीएम योगी ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने बीते साढ़े सात साल में रोड कनेक्टिविटी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मिशन मोड में कार्य किया। साथ ही यूपी को उद्योग प्रदेश बनाने में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करके नया कीर्तिमान रचा है।















