किसान दिवस पर कृषि से जुड़ी योजनाओं की दी गई जानकारी।
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश के क्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार नायक की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों ने किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई और उनसे समस्याओं के बारे में पूछा गया।
उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जनपद में सिंचाई हेतु सोलर पंप योजना अंतर्गत लक्ष्य शेष रहने के संबंध में अवगत कराया। जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने जनपद में स्थापित दो हाईटेक नर्सरी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले सब्जियों के बीज किसानों को आगामी सीजन में उपलब्ध कराए जाने की सूचना उपलब्ध कराई।
पशुपालन विभाग ने वर्षा ऋतु में पशुओं को बीमारी से बचाव हेतु खुर पका-मुंह पका बीमारी के टीके निःशुल्क लगाए जाने के संबंध में बताया। बकरी पालन योजना के अंतर्गत किसानों से आवेदन करने की अपील की गई।
जिला कृषि अधिकारी डॉ शैलेश यादव ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध है। सहकारिता विभाग समय से समितियों पर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करें।
बताया कि उनके स्तर से निजी दुकान पर किसी भी प्रकार की कमी अथवा समस्या को लेकर नियमित छापेमारी की जा रही। किसानों ने समय से नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन की समय से जांच करवा लें।















