IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन बने केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव।
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इसे लेकर आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त से शुरू होगा।















