•शिव स्त्रोत से गूंजा भिटहॉ,डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सपरिवार किया रुद्राभिषेक।
•ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा और जरूरतमंदों में अंगवस्त्र व नकदी दान कर लिया आशिर्वाद।
•हर साल की भॉति आयोजित भंडारे में लोगों मे ग्रहण किया प्रसाद।
संत कबीर नगर
•••शनिवार को जिले का भिटहॉ गॉव,शिव स्त्रोत से गुंजायमान हो उठा।माता श्रीमती चंद्रावती की अगुआई में सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार सहित रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की मंगलकामना की। मंत्रोच्चार के साथ तालियों और शंखध्वनि के बीच शिव आरती से रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन हुआ।इस दौरान ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देने के साथ ही जरूरतमंदों में अंगवस्त्र व नकदी वितरित किया गया।आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सावन के पवित्र महीने में हर साल की भॉति इस वर्ष भी भिटहॉ स्थित पैतृक आवास पर माता श्रीमती चंद्रावती देवी की अगुआई में सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी,एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया।रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बीच पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे,एवीआरएल के एमडी जनार्दन चतुर्वेदी ने आयोजन की शुभकामनाएं देने के साथ ही अनुजों को अपना आशिर्वाद दिया।अनुृष्ठान के दौरान रत्नेश चतुर्वेदी,सत्यम चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी,रजत चतुर्वेदी भी शिव आराधना में शामिल रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,समाजसेवी निहाल चंद पांडेय सहित जिलेभर से चतुर्वेदी परिवार के शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।रुद्राभिषेक के समापन पर आयोजित भव्य आरती में परिवार के सदस्यों सहित चतुर्वेदी परिवार के शुभचिंतकों ने भी अपनी मौजूदगी से माहौल को भक्तिमय बना दिया।सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि सावन महीने में शिव की पूजा आराधना से जहॉ मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।वहीं लोकमंगल और जनकल्याण भी होता है।श्रद्धा,भक्ति और सेवा के जरिए ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने पूजा के दौरान लोक कल्याण की भी कामना की।समापन पर ब्राह्मणों में दान दक्षिणा व जरूरतमंदों में अंगवस्त्र व नकदी वितरित किया गया।इस मौके पर नितिश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र यादव,मायाराम पाठक,अंकित पाल,आलोक उपाध्याय,पिंटू भारती,महेंद्र पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद,सुबास तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।















