मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार सुबह जनता दर्शन मे दिया आवश्यक निर्देश।

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए।

इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Previous articleअजब – गजब, एसी के लिए रुपये मांगना पड़ा भारी ,चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर।।
Next articleशिव स्त्रोत से गूंजा भिटहॉ,डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सपरिवार किया रुद्राभिषेक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here