कैप्टन व वाइस कैप्टन को दिलाई गई शपथ।

कैप्टन व वाइस कैप्टन को दिलाई गई शपथ।

– सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शपथ ग्रहण समारोह हुआ

संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद कैप्टन और वाइस कैप्टन के पद पर चयनित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रति सच्ची ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी के लिए विद्यालय में चुनाव कराया गया था। चुने गए छात्र छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। उन्होंने सभी चयनित छात्र छात्राओं को उनके पदों के लिए बधाई दी। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि जिस तरीके से विद्यालय के बच्चों ने भरोसा करके उनको अपना कैप्टन और वाइस कैप्टन बनाया है सभी छात्र छात्राओं से अपील है कि वह अपने पद का पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करें। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश दिवेदी, अर्चना,ब बिता त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Previous articleIPS अफ़सर का इस्तीफ़ा !!
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अंबेडकर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय विकास कार्यों और कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here