गीडा में भूमि अधिग्रहण बढ़ाने के लिए तय करें मासिक लक्ष्य : कमिश्नर बैठक के दौरान।

गीडा में भूमि अधिग्रहण बढ़ाने के लिए तय करें मासिक लक्ष्य : कमिश्नर बैठक के दौरान

 

गोरखपुर। गीडा प्रशासन अपना लैंड बैंक बढ़ाने के लिए मासिक आधार पर लक्ष्य तय करेगा और इसे हर महीने पूरा भी किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में सहयोग के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय में नहीं रखेगा।

ये निर्देश मंडलायुक्त व गीडा अध्यक्ष अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बैठक के दौरान दिए। आयुक्त सभागार में हुई बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि अधिग्रहण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लैंड बैंक बढ़ाने के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा उसे पूरा भी किया जाए। मानचित्रों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि, जो मानचित्र सही दाखिल किए गए हैं, उन्हें समय से स्वीकार करें। मानचित्रों को ऑनलाइन किए जाने के विषय में पूछे जाने पर बताया गया कि सितंबर के अंत तक सभी मानचित्रों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। 

Previous articleनिरीक्षण में गैरहाजिर मिले 45 शिक्षक : डीएम 
Next articleपरिषदीय विद्यालयो का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here