परिषदीय विद्यालयो का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण।
गोरखपुर सहजनवां।
परिषदीय विद्यालयों की औचक निरीक्षण में पोल खुल गई। विद्यालयों से शिक्षक और शिक्षा मित्र गायब मिले। साथ ही कही बच्चें कम मिले तो किसी स्कूल पर किताबों का वितरण नहीं मिला। अफसरों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
डीएम के आदेश पर परिषदीय विद्यालयों का अफसर औचक जांच कर हकीकत और व्यवस्था को परख रहे है। गुरुवार को एसडीएम दीपक गुप्ता ने पिपरौली ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किए। कंपोजिट विद्यालय बरहुआं में नामांकित 424 बच्चों में 324 मौजूद मिले। साथ ही शिक्षिका मृदुला, एक अनुदेशक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बड़गहन में चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बरवार खुर्द में नामांकित 69 में से 23 बच्चे मौजूद थे। शिक्षक मौजूद रहे लेकिन सभी किताबों का वितरण नहीं किया गया है। साथ परिसर से लेकर शौचालय तक में गंदगी है। प्राथमिक विद्यालय कालेसर 132 के सापेक्ष 110 बच्चे और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय साथीपार में 71 की जगह 36 बच्चे मिले और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित रहे। तहसीलदार आरके कन्नौजिया ने सहजनवां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जिगिना, बनगांवां रानीपुर, भड़सार तथा रहिमाबाद का निरीक्षण किए, जिसमें सब सही मिला।















