प्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय, बदलेगा मौसम पूर्वानुमान
लखनऊ। जुलाई माह में उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने से लोग सावन में भी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की माने तो यूपी में मंगलवार से अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के एक्टिव होने से मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत बन रहे हैं।
वहीं तराई समेत पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक
39 डिग्री सेल्सियस के साथ बस्ती रहा प्रदेश में सबसे गर्म
भारी बारिश का पूर्वानुमान है। सोमवार को दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को बस्ती में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में 38.4 डिग्री और प्रयागराज में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं रात में बस्ती में सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस तो झांसी में 25.8 डिग्री और बाराबंकी व बुलंदशहर में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।















