गोरखपुर में रविवार को कोरोना संक्रमण का ग्राफ कुछ हद तक नीचे गिरा। रविवार को हुई कोविड जांच में 10 लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, शनिवार को यहां 24 संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि इनमें से 4 लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है।
इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें मोहद्दीपुर, भटहट खोराबार के दो-दो और बिछिया, गोरखनाथ, चरगांवा और पिपराइच में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इनमें से किसी की तबीयत गंभीर नहीं है। उन्हें दवाएं देकर होम आइसोलेट करा
दिया गया है।
बचाव की अपील
कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पहली लहर से अब तक 68744 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67756 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल के पालन करने की अपील की है।














