गोरखपुर से चलने वाली करीब दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यहां से चलने वाली कई ट्रेने कैंसिल कर दिया है। जबकि, कई ट्रेनें री-शेड्यूल कर और नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनें रास्ते में रोककर (शार्ट टर्मिनेशन) से चलाई जाएंगी।
NE रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने बताया, गोरखपुर
के नकहा जंगल स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग हो रहा है। साथ
ही गोरखपुर कैंट स्टेशन पर भी इंजीनियरिंग कार्य हो रहा है।
इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
1 और 06 से 11 मई तक चलने वाली 05470/05471 नौतनवा-नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर।
7 से 10 मई तक 05142 गोरखपुर – सिवान पैसेंजर ।
7 से 11 मई तक 05141 सिवान- नकहा जंगल पैसेंजर ।
7 से 11 मई तक 05450/05449 गोरखपुर-नरकटियागंज- गोरखपुर पैसेंजर ।
7 से 11 मई तक 05470/05471 नौतनवा- नकहा जंगल- नौतनवा पैसेंजर |
10 एवं 11 मई को 05469/05472 गोरखपुर-नौतनवा- गोरखपुर पैसेंजर ।• 30 अप्रैल से 05 मई तक 05156/05155 गोरखपुर-छपरा- गोरखपुर पैसेंजर ।
30 अप्रैल से 05 मई तक 15129/15130 वाराणसी सिटी- गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
29 अप्रैल से 04 मई तक 15132 वाराणसी सिटी- गोरखपुर एक्सप्रेस।
30 अप्रैल से 05 मई तक 15131 गोरखपुर- वाराणसी
सिटी एक्सप्रेस।
• 30 अप्रैल से 05 मई तक 05447/05448 गोरखपुर-गोण्डा- गोरखपुर पैसेंजर ।















