सुमधुर विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में 225 ने लिया भाग
– लिटिल फ्लावर में शुरू हुई इंजीनियरिंग व मेडिकल तैयारी की क्लासेज
बस्ती। लिटिल फ्लावर कॉवेंट स्कूल सुरेंद्र नगर कटरा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रिपरेशन क्लासेज़ “सुमधुर विद्यापीठ “ की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह के देखरेख में विभिन्न विद्यालयों के 225 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। अब परीक्षा का परिणाम 3 मई को जारी होगा। जबकि कक्षाएं 5 मई शाम से शुरू होंगी। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा में लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अंतरिक्ष गुप्ता ने 97 परसेंटाइल एवं सुयश श्रीवास्तव ने 92 परसेंटाइल प्राप्त किया है । विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है व भविष्य में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देगा । सिंह ने इस परिणाम का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेश परीक्षा में एसडी द्विवेदी, आशुतोष, हिमांशु, सुभाष, धनंजय, संजय, श्रीकांत, मगफूर, सौरव, प्रीति, मधु, निष्ठा, विवेक, तपन आदि मौजूद रहे।















