अब मंत्री के बेटे व चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद ने बताया जान का खतरा
गोरखपुर
चौरीचौरा से भाजपा विधायक श्रवण निषाद ने अब अपनी जान का खतरा बताया है। फेसबुक पर पोस्ट साझा कर उन्होंने ये जानकारी दी है। आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी दो बार जान से मारने की धमकी जा चुकी है। इसके बाद भी मेरी सुरक्षा हटा दी गई।
पोस्ट कर उन्होंने पूछा कि उनकी सुरक्षा क्यों हटा दी गई है? श्रवण निषाद भाजपा की सहयोगी घटक निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के बेटे हैं। इसके पहले कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी अपनी जान का खतरा बताते हुए सीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था।















