पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ स्वास्थ्यवर्धक होगा_ डीएम।
आक्सीजन की समस्या से प्राय: प्रत्येक व्यक्ति को जूझना पड़ा है इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण_ कृष्ण करुणेश
गोरखपुर। कलेक्ट परिसर पर्यटन भवन पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजपत्रिक अधिकारियों कर्मचारियों ने किया पौध रोपण आज शनिवार को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम सीटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे एसीएम अमित जायसवाल तहसीलदार सदर न्यायिक विकास कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चंद्र नाजिर राकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने शलीफा नासपाति अनार के पौधे का रोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि आक्सीजन की समस्या से प्राय: प्रत्येक व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रहा है।पौधारोपण के साथ-साथ वृक्षों की सुरक्षा की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस कार्य को लेकर सभी को जागरूक होना होगा। जिस प्रकार से अपने परिवार और बच्चों की चिंता की जाती है। वैसे ही हम सभी को मिलकर वृक्षों की चिंता करनी होगी। तभी जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि अपने हाथों से लगाए हुए पेड़ जब बड़े हो जाते हैं। तब उनके पास जाकर बड़ा सुकून मिलता है। वृक्ष हमेशा से ही मनुष्य के लिए अहम रहे हैं और हमारे बुजुर्गों को इस बात का पता है। प्राचीन काल से ही जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय रहा है और हमारे ऋषि मुनि इस बात से अवगत थेद्घ वे हमेशा पानी, पृथ्वी व प्रकृति आदि की चिंता किया करते थे और इसी को लेकर उन्होंने ऐसे प्रावधान बनाएं कि लोगों का वृक्षों एवं प्रकृति आदि के प्रति एक भाव पैदा हो। उन्हीं संस्कारों के चलते हमारे देश में नदी, पेड़ व पृथ्वी आदि को आज भी माता कहा जाता है।उन्होंने कहा कि दुनिया के विकास के चलते प्रकृति के साथ संतुलन बिगड़ा है। विकास मानव के लिए जरूरी है। लेकिन इसके साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है। पौध रोपण कार्य करें उसकी संरक्षित करें।















