मानव जीवन के लिए पौ़धरोपण अत्यंत आवश्यक है सीईओ गीडा।

मानव जीवन के लिए पौ़धरोपण अत्यंत आवश्यक है सीईओ गीडा।

गोरखपुर। सहजनवां

पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए पौधरोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष क्लाइमेट में काफी चेंज हुआ है। इसलिए पौधारोपण सबके लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। उक्त बातें सीईओ गीडा अनुज मलिक ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के नव सृजित सेक्टर 11 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि पौधारोपण करने से ज्यादा पौधे की रक्षा करना जरूरी है। इसलिए एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे।

इसी क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ आर डी पांडेय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते गीडा के इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों की सहभागिता जरूरी है। इसी क्रम में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आर एन सिंह ने कहा कि चैंबर द्वारा गीडा के औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अनुपम कुमार मिश्र ने किया। गीडा ने 6000 पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सहायक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के करीब पौधारोपण का कार्य पूर्ण हो चुका है।

इस दौरान चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रवीन मोदी, महासचिव आकाश जालान, महाप्रबंधक वित्त अतुल तिवारी, बिभोर त्यागी, सत्यपाल भाटी, सुरेश यादव, बृजेश अग्रहरी, विवेक वर्मा, अतुल सिंह, राजू सिंह, श्वेताब, मयंक मंगल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleअब मंत्री के बेटे व चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद ने बताया जान का खतरा।
Next articleबुद्धा इंस्टीट्यूट आफ फ्रार्मेसी गीडा गोरखपुर में 209 स्मार्ट फोन का हुआ वितरण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here