मनबढो ने पत्थर उखाङ कर फेंका,केस
गोरखपुर/सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लाक के वाहिलपार गांव में एसडीएम के आदेश के बाद राजस्व टीम ने पत्थर नसब के तहत भूमि के चारों तरफ पत्थर गाड़ा था। जिसे मनबढों ने उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ीत के तहरीर पर पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
क्षेत्र के वाहिलपार निवासी ऋषिमुनि विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया एसडीएम के आदेश पर मई माह में गाटा सं 133,134,140 पर पत्थर नसब किया था।चारों तरफ पत्थर गाड़ा था जिसे मनबढों ने उखाड़ कर फेक दिया।
एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया पिड़ीत कि तहरीर पर गिरधारी, प्रदुम्मन व आलोक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।















