हिरन के बच्चे को पकड़कर वन विभाग को सौंप।
गोरखपुर/सहजनवा।
सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लाक के अलगटपुर सिवान में शुक्रवार को भटक कर आये हिरन के बच्चें को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा।
ग्रामीण मुलायम ने सुबह सिवान में गये तो देखा हिरन के बच्चें को दर्जनों के झुण्ड में कुत्ते घेरकर काटकर रहे थे।कुछ लोगों को साथ लेकर पहुंचा बच्चें बचाकर एक मङई में बन्द किया।वन विभाग को सूचना दी।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घघसरा पशु अस्पताल पर उसका उपचार कराकर साथ ले गये।डा.सतेन्द्र चौधरी ने बताया बच्चा घायल था उपचार किया गया है।















