तालाब में डुबोकर युवक कि मौत।

तालाब में डुबोकर युवक कि मौत

गोरखपुर । सहजनवां। 

सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत में गुरूवार शाम को गांव के बगल ताल में नहाने गया किशोर डूब गया था।ताल से 22घंटे बाद शव बरामद हुआ।शव मिलते ही कोहराम मच गया।

   सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत निवासी नितीश कुमार (16) पुत्र शिव शंकर शाम को अपने मित्रों के साथ गांव के बगल में ताल में नहाने गया था।गहरे पानी में जाने से डूब गया था।सुबह से एसडीआरएफ व गोताखोर तलाश कर रहें थे।पिता शिव शंकर व ग्रामीणों ने बताया अवैध खनन के कारण ताल गहरा हो गया है।दिन में दो बजे ताल से किशोर का शव बरामद हुआ।शव बाहर आते ही कोहराम मच गया परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहां शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

इस संबंध में सहजनवा एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहां आपदा के तहत शासन से मिलने वाली राशि दी जायेगी।जिसके लिए पीएम रिपोर्ट का होना आवश्यक है।

Previous articleउत्तर प्रदेश- दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम चिश्ती ने दिया इस्तीफ़ा।
Next articleमनबढो ने पत्थर उखाङ कर फेंका,केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here